उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा की

उपायुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

खूंटी.

उपायुक्त जावेद हुसैन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें जिले के विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं व शैक्षणिक गतिविधियों की उपायुक्त ने विस्तृत जायजा लिया. उन्होंने मध्याह्न भोजन, पठन-पाठन व्यवस्था, शिक्षक व छात्रों की नियमित उपस्थिति, समय पर पुस्तक और पोशाक वितरण की जानकारी ली. शिक्षा विभाग के बीइओ, बीआरपी और सीआरपी को प्रत्येक माह विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा. उन्होंने विद्यालयों में रिक्त रसोइया के पदों के लिए चयन प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को कहा. विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर समय पर कक्षाओं का संचालन शुरू करने व आवश्यकता के अनुसार आवासीय विद्यालय भवनों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, सीएस डॉ ललित रंजन पाठक, डीइओ अपरूपा पॉल चौधरी, डीएसइ अभय कुमार शील सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola