कर्रा में छठ व्रतियों ने किया खरना

कर्रा प्रखंड के कर्रा सहित गोविंदपुर, लोधमा, जरियागढ़ में छठ पर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना किया.
कर्रा. कर्रा प्रखंड के कर्रा सहित गोविंदपुर, लोधमा, जरियागढ़ में छठ पर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने खरना किया. इसी के साथ व्रतियों का निर्जला उपवास शुरू हो गया. छठ को लेकर हर जगह छठ के गाने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है. खरना के मौके पर व्रतियों ने कच्चे चूल्हे पर बने गुड़ व चावल की खीर बनाकर उसे छठी मैया को अर्पित करने के बाद स्वयं प्रसाद ग्रहण किया. परिवार और स्वजनों में महाप्रसाद का वितरण किया गया. खरना प्रसाद ग्रहण करने के लिए छठ व्रतियों के आवास पर देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










