बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

खूंटी बैडमिंटन एकेडमी के तत्वावधान में एकदिवसीय ओपन डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी बैडमिंटन एकेडमी के तत्वावधान में एकदिवसीय ओपन डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को हेल्थ क्लब खूंटी में किया गया. प्रतियोगिता में कुल 30 टीमों ने भाग लिया. विजेता लोहरदगा के अखिल एलेक्स और रोहित साहू की जोड़ी रही. वहीं उपविजेता अल्तमश और साजन रहे. मुख्य अतिथि एसपी मनीष टोप्पो ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता में उन्होंने भी हिस्सा लिया. वहीं कहा कि हमारे युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए. यहां के युवाओं में काफी प्रतिभाएं हैं. प्रतियोगिता को सफल बनाने में खूंटी बैडमिंटन अकादमी, खूंटी जिला पुलिस, हेल्थ क्लब खूंटी, मोहित पूर्ति, खूंटी क्रिकेट एकेडमी।का योगदान रहा. मौके पर बैडमिंटन अकादमी के सुमित पॉल लकड़ा, प्रेमसागर सुरीन, सुधांशु चौधरी, मेजर सोनाराम सोरेन, हेल्थ क्लब के संचालक और राइफल क्लब के सचिव अनुज कुमार, क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारिणी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार, देवा, हस्सा, मोहित पूर्ति, सचिन सिंह, उमाकांत मुंडा, अंशु बोदरा, शबनम होरो, लखन प्रधान, अनिल कुमार, शशि साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola