ट्रांसफॉर्मर में चढ़ा युवक करंट से झुलसा

Updated:
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर में चढ़ा युवक करंट से झुलसा

रनिया थाना क्षेत्र के जयपुर काना टोली में करंट लगने से 28 वर्षीय सनिका कंडुलना गंभीर रूप से झुलस गया.

विज्ञापन

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के जयपुर काना टोली में करंट लगने से 28 वर्षीय सनिका कंडुलना गंभीर रूप से झुलस गया. जानकारी के अनुसार सनिका सोमवार की रात बिजली तार जोड़ने के लिए विद्युत ट्रांसफॉर्मर में चढा था. इसी दौरान 11 हजार धारा प्रवाह विद्युत तार की चपेट में आ गया. जिसके कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह जमीन में गिर गया. घटना के बाद आनन-फानन मे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने शुरुआती उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि सनिका बिजली विभाग के कर्मियों को जानकारी दिये बगैर चालू लाइन में तार जोड़ने के लिए चढ़ गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola