राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश

Updated at : 22 Apr 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित करने के लिए मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित करने के लिए मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश रसिकेश कुमार ने 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने का निर्देश दिया. कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को लेकर आयें और उनका निष्पादन करें. राष्ट्रीय लोक अदालत में वैसे लोग जिनका मामला न्यायालय में लंबित है और वाद सुलहनीय है वह भी अपने-अपने वादों का निष्पादन कर सकेंगे. प्रधान जिला जज ने मामले के निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय पहुंचने और न्यायालय में चल रहे लंबित मामले का जल्द से जल्द निष्पादन कराने की अपील की. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित बैठक लगातार हो रही है और कुछ-कुछ मामलों का निष्पादन प्री कॉन्सिलिएशन बैठकों पिछले 10 मार्च से ही जारी है. इसलिए किसी भी कार्य दिवस के दिन आकर मामलों का निष्पादन करायें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola