ओके :::: घर में गिरा विशाल पीपल पेड़ बाल-बाल बचे लोग

एक विशाल पीपल का पेड़ गिर जाने से तीन परिवार के घर क्षतिग्रस्त हो गये.
सोनाहातू. थाना क्षेत्र के दानाडीह गांव में लगातार हो रही आंधी व बारिश में मंगलवार की शाम एक विशाल पीपल का पेड़ गिर जाने से तीन परिवार के घर क्षतिग्रस्त हो गये. वही परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे. पीपल पेड़ धरनी सोनार, कालू सोनार, श्याम सोनार, सहदेव सोनार, शंकर सोनार का घर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है, पीपल का पेड़ गिरने से परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे हैं. पीड़ित परिवारों की स्थिति काफी दयनीय हो गयी है तथा वे भयभीत हैं. इधर, प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय बाजारटांड़ गोमियाडीह में विशाल पीपल का पेड़ गिरने से स्कूल परिसर में काफी क्षति हुई है. जिसमें रसोइघर एवं शौचालय और चापाकल सहित अन्य सामानों की क्षति हुई है. विद्यालय के छात्र इस घटना से कभी भयभीत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










