खलारी की रफत शाहीन को मिला गोल्ड
Updated at : 09 Feb 2017 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी. खलारी की रफत शाहीन को ग्रेजुएशन सेरेमनी में गोल्ड मिला है. रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में रफत को बीएससी इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा में टॉपर होने पर गोल्ड मेडल दिया गया. सेरेमनी में साहित्यकार नरेंद्र कोहली व वीसी प्रो रमेश कुमार पांडेय ने रफत को मेडल प्रदान किया. रफत […]
विज्ञापन
खलारी. खलारी की रफत शाहीन को ग्रेजुएशन सेरेमनी में गोल्ड मिला है. रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में रफत को बीएससी इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, व्यावसायिक प्रतिष्ठा में टॉपर होने पर गोल्ड मेडल दिया गया. सेरेमनी में साहित्यकार नरेंद्र कोहली व वीसी प्रो रमेश कुमार पांडेय ने रफत को मेडल प्रदान किया. रफत शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है. मैट्रिक जवाहर नवोदय विद्यालय से की. वहीं 12वीं जेवीएम श्यामली से पास की है. रफत खलारी जेहलीटांड़ निवासी शफीक अंसारी की पुत्री है. मां अजमुन निशा गृहिणी है. वर्तमान में वह बंगलुरु में एमटेक कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




