सोसो गांव में विहिप की बैठक

Updated:
विज्ञापन
सोसो गांव में विहिप की बैठक

विश्व हिंदू परिषद के द्वारा रविवार को तोरपा प्रखंड के सोसो गांव में राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कर्रा. विश्व हिंदू परिषद के द्वारा रविवार को तोरपा प्रखंड के सोसो गांव में राम जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप पंचायत अध्यक्ष दिलीप सिंह ने की. कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने आयोजन में शामिल हो कर अपनी भागीदारी निभाई. कार्यक्रम में विहिप के संगठन मंत्री उमेश मांझी और जिला मंत्री एमपी सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता ग्रहण कराया. इस अवसर पर सोटेया निवासी लक्ष्मण सिंह को कर्रा प्रखंड के मंत्री का दायित्व दिया गया. बैठक पर विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola