ग्राम प्रधान के निधन पर शोक

Updated:
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के निधन पर शोक

जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रेहरगाड़ा के ग्राम प्रधान मदन होरो उर्फ़ लहरू होरो का रविवार को निधन हो गया.

विज्ञापन

कर्रा. जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रेहरगाड़ा के ग्राम प्रधान मदन होरो उर्फ़ लहरू होरो का रविवार को निधन हो गया. सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. वे हंसमुख किस्म के मिलनसार व्यक्ति थे. उनके निधन की सूचना मिलने पर अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे. उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट में किया गया. उसके निधन पर गोबिंदपुर के मुखिया मीणा देवी, गंगा मुंडा के अलावा समाज के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola