रोहित शर्मा का 2.0 अवतार, KKR के खिलाफ हिटमैन की बैटिंग के मुरीद हुए अनिल कुंबले

अनिल कुंबले (बाएं) और रोहित शर्मा (दाएं), Pic- Social Media/X
Anil Kumble Praise Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 में कोलकाता के खिलाफ 38 गेंद में 78 रन की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 23 गेंद में अपना सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया. महान स्पिनर अनिल कुंबले ने कहा कि रोहित का यह 2.0 अवतार बाकी टीमों के लिए चिंता का विषय है.
Highlights
Anil Kumble Praise Rohit Sharma: आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली. भारत के पूर्व महान स्पिनर अनिल कुंबले रोहित के इस प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए हैं. कुंबले ने कहा है कि रोहित अब अपने 2.0 अवतार में आ गए हैं और यह आईपीएल की बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी है.
23 गेंद में जड़ा अर्धशतक
रोहित शर्मा ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बेहतरीन बैटिंग की. अपनी 78 रन की पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए. रोहित ने अपना अर्धशतक मात्र 23 गेंदों में ही पूरा कर लिया. यह आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज अर्धशतक है. इसके अलावा रोहित ने आईपीएल में अपना 50वां फिफ्टी प्लस स्कोर भी बनाया. वह ऐसा मुकाम हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं.
अनिल कुंबले ने की रोहित की तारीफ
पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने जियोस्टार पर बात करते हुए रोहित की तारीफ की. कुंबले ने कहा कि रोहित की पारी देखकर उनके पुराने दिनों की याद आ गई. सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे गेंदबाजों पर छक्के मारना आसान काम नहीं है. लेकिन रोहित ने इसे बहुत आसान बना दिया. कुंबले के अनुसार रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है. ब्रेक के बाद लौटने पर अपनी लय और टाइमिंग वापस पाने में पांच से सात दिन लगते हैं. मैदान की बाउंड्री भले छोटी थी लेकिन रोहित के शॉट सीधे स्टैंड में जा रहे थे.
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास
रोहित शर्मा ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन जोड़े. इन दोनों के सामने कोलकाता के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. मुंबई इंडियंस ने 221 रन का बड़ा लक्ष्य 19.1 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. यह आईपीएल इतिहास में मुंबई का सबसे बड़ा सफल रन चेज है. इसके साथ ही मुंबई ने 13 साल बाद आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच जीतने में भी कामयाबी हासिल की.
कोलकाता की टीम से हुई बड़ी गलती
कुंबले ने मुंबई के प्रदर्शन को सराहने के साथ ही कोलकाता की गलतियों के बारे में भी बताया. उनका मानना है कि केकेआर ने अपने स्पिन गेंदबाजों पर कुछ ज्यादा ही भरोसा किया. टीम उनका सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाई. कुंबले ने सवाल उठाया कि जब रोहित और उनके साथी बल्लेबाज पावर प्ले में तेजी से रन बना रहे थे, तब सुनील नरेन को गेंदबाजी के लिए क्यों नहीं बुलाया गया.
ये भी पढ़ें-
राहणे के बयान से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को लगी मिर्ची! 25 करोड़ वाले खिलाड़ी पर दी सफाई
PSL 2026: कराची के खिलाफ फखर जमान विवादों में फंसे, PCB लगा सकती है बैन
RR vs CSK: क्या बारिश बनेगी राजस्थान और चेन्नई मैच में विलेन? जानें मौसम और पिच का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




