इस दिन आएगी ‘रामायण’ की पहली झलक, राम के किरदार में दिखेंगे रणबीर कपूर

Updated:
विज्ञापन
Ramayana First Look release hanuman jayanti ranbir yash cast details

रामायण मूवी पोस्टर

Ramayana First Look: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती पर रिलीज होगा. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर इस मेगा फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जानिए इस फिल्म के बारे में पूरी डिटेल…

विज्ञापन

Ramayana First Look: इस साल बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में लाइन में हैं, लेकिन कुछ प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनका इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे. इन्हीं में से एक है रामायण, जो रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में बनी हुई है. अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. दरअसल, नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर लंबे समय से अलग-अलग खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब मेकर्स ने तय कर लिया है कि फिल्म की पहली झलक कब दिखाई जाएगी. खास बात ये है कि इसके लिए 2 अप्रैल यानी हनुमान जयंती का दिन चुना गया है.

राम के किरदार में नजर आएंगे रणबीर कपूर

बताया जा रहा है कि इस दिन फिल्म के मुख्य किरदारों का फर्स्ट लुक सामने आएगा. पहली बार दर्शक बड़े पर्दे के सितारों को उनके पौराणिक अवतार में देख पाएंगे. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, जबकि यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे.

दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी

इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे भव्य फिल्मों में गिना जा रहा है. मेकर्स इसे दो पार्ट में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म की कहानी पौराणिक महाकाव्य ‘रामायण’ पर आधारित है, जिसे आधुनिक तकनीक और शानदार वीएफएक्स के साथ बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा हैं, जिन्होंने पहले ही संकेत दे दिया था कि जल्द ही किरदारों की झलक सामने आएगी. इसके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, अरुण गोविल, कुणाल कपूर और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढे़ं: ‘धुरंधर 2’ का किला उखाड़ने अप्रैल में रिलीज हो रहीं ये फिल्में, देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola