परमात्मा के माध्यम से मुक्ति का मार्ग ढूंढें
Updated at : 04 Feb 2017 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्व भर में धर्म को नये मानदंडों पर परिभाषित कर रहा है. जीवन की दौड़ धूप से थक चुके मनुष्य आज शांति की तलाश में संस्था की ओर प्रवृत्त हो रहे हैं. यह बातें प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र लोहरदगा की ब्रह्माकुमारी कंचन बहन ने कही. वह डकरा […]
विज्ञापन
डकरा : प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय विश्व भर में धर्म को नये मानदंडों पर परिभाषित कर रहा है. जीवन की दौड़ धूप से थक चुके मनुष्य आज शांति की तलाश में संस्था की ओर प्रवृत्त हो रहे हैं. यह बातें प्रजापिता ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवा केंद्र लोहरदगा की ब्रह्माकुमारी कंचन बहन ने कही. वह डकरा बीटाइप में 81वां महाशिवरात्रि महोत्सव को संबोधित कर रही थीं.
उन्होंने कहा कि परमात्मा शिव एक ज्योति बिंदु हैं. जो हर मनुष्य के अंदर समायी है. जिसे हम आत्मा कहते हैं. हमें परमपिता परमात्मा के माध्यम से मुक्ति का मार्ग ढूंढना होगा. कार्यक्रम को सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट पंकज बलियान, रघुवंश नारायण सिंह, डीपी सिंह, बीके तिवारी, बहन कविता ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट द्वारा महोत्सव स्थल में ओम शांति का ध्वज फहराकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया.
मौके पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने अतिथियों को चित्र व संदेश भेंट किकिये. कार्यक्रम का संचालन गुलाब भाई व धन्यवाद ज्ञापन नीलम बहन ने किया. मौके पर सीआइएसएफ इंस्पेक्टर पी शर्मा, मीना बहन, शिखा बहन, प्रीति, मंजु, सुषमा, नीलम, सुनीता, रेखा, रामधनी, अशोक, पंकज, सुशांत, कन्हाई पासी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




