कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ : सुदर्शन
Updated at : 18 Jan 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को खूंटी क्लब में हुई. मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा मौजूद थे. केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ हैं. कार्यकर्ताओं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे […]
विज्ञापन
खूंटी : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को खूंटी क्लब में हुई. मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा मौजूद थे. केंद्रीय राज्यमंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ हैं.
कार्यकर्ताओं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. श्री भगत ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनता के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है. कार्यकर्ता जनता को अधिकार दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ें. आगे उन्होने कहा कि भाजपा की कोशिश राज्य व केंद्र में पारदर्शी शासन देने की है. पूर्व की एनडीए की सरकार में हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे. भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार के आरोप कभी नही लगे. भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि संगठन के विस्तार में कार्यकर्ताओं का अहम रोल है.कार्यकर्ता जनता के घर तक जायें. विकास से उन्हें रूबरू कराया. आगे उन्होंने कहा कि भाजपा जमीनी पार्टी है. तभी जनता ने राज्य और केंद्र में बहुमत की सरकार दी है.
जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, जिला उपाध्यक्ष ज्योतिष भगत ने कार्यसमिति की बैठक के बाबत जानकारी दी. संचालन बिनोद नाग ने किया. बैठक में संगठन को प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के बाबत कई निर्णय लिये गये. लक्ष्य की प्राप्ति केे बाबत कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गयी.
बैठक में मौजूद लोग : मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, बिनोद भगत, कृपा सिंधु बेहरा, जय भाला, अनूप साहू, बालमुकूूंद कश्यप, लव चौधरी, संजय मिश्र, विकास चौधरी, विनय हलदार, विष्णु सोनी, लक्ष्मण गौंझू, किशू तिवारी, योगेंद्र नायक, लक्ष्मी देवी, मुुस्ताक खां, पहलवान सिंह, डॉ धर्मेंद्र तिवारी, विजय स्वांसी, सुरेश जायसवाल, प्रिया सिंह, लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




