आम्रेश्वर धाम में मंडा की पूजा की शुरुआत

बाबा आम्रेश्वर धाम में पांच दिवसीय मंडा पूजा की शुरुआत सोमवार को की गयी.
खूंटी. बाबा आम्रेश्वर धाम में पांच दिवसीय मंडा पूजा की शुरुआत सोमवार को की गयी. इस अवसर पर आम्रेश्वर धाम के मुख्य पुजारी हरिहर कर ने विधिवत अनुष्ठान कराया. मंडा पूजा में 15 भगतिया शामिल हुए हैं. अनुष्ठान के तीसरे दिन धुवासी और चौथे दिन से निर्जला रह कर पांचवे दिन झूलन के साथ अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी. इसके तहत दो अप्रैल को रात्रि में जागरण होगा. जिसमें जिसमे पुरुलिया के शहीद मातंगिनी हाजरा छउ नृत्य मंडली और काडीह शिशु कल्याण महिला छउ नृत्य मंडली, चिरकाडीह पुरुलिया के द्वारा रात भर छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










