आदिवासी सरना समन्वय समिति का गठन, अनूप मुंडा बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
आदिवासी सरना समन्वय समिति का गठन

खूंटी में आदिवासी सरना समाज के संरक्षण के लिए नई समन्वय समिति का गठन किया गया है. यह बैठक छत्रपाल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई जिसमें पदाधिकारियों का चयन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी: जिले के जदूर अखाड़ा में सोमवार को आदिवासी सरना सामाजिक संगठनों की बैठक छत्रपाल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में आदिवासी सरना समाज की संस्कृति, धर्म, संवैधानिक अधिकारों और रूढ़िवादी व्यवस्थाओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. जिसमें सरना समाज के संरक्षण और संवर्धन के लिए सर्वसम्मति से आदिवासी सरना समन्वय समिति, खूंटी का गठन किया गया.

समिति में छत्रपाल सिंह मुंडा, बिरसा ओड़ेया और सोमा हस्सा पूर्ति को सलाहकार बनाया गया. जबकि अनूप मुंडा को समिति का अध्यक्ष चुना गया, वहीं संतोषी तोपनो, मानसिंह बोदरा, सुरेश कोनगाड़ी, राम मुंडा, जयमंगल सिंह मुंडा और मोहनराम लोहरा को उपाध्यक्ष बनाया गया. डेमका मुंडा को महासचिव, नेलशन मुंडा को सचिव, बिरसा कंडीर को सह सचिव और अमन मस्कलन तोपनो कोषाध्यक्ष बनाया गया. निखिल तिरु और सुमित गुड़िया को मीडिया प्रभारी तथा दामु मुंडा और दुर्गावती ओड़ेया को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई.

बैठक में सुखराम हस्सा, रतन एक्का, वीरेंद्र धान, पूनम हस्सा, दुर्गन मुंडा, दसाय नाग, लखन मुंडा, मोनिस मुंडा, एतवा बोदरा, भीमसिंह लोहरा, मानसिंह पहान, तड़कन सिंह मुंडा, रिड़ा लोहरा, मदिराय नाग, महावीर लोहरा, फऊद नाग, मांगा मुंडा, सुरजू हस्सा, मधु कंडीर, सुगना मुंडा, बैजनाथ सिंह पूर्ति, बुधराम बोदरा, राम मुंडा, जयंती धान, विमल गुड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola