रक्षाबंधन पर डाक विभाग आयोजित करेगा ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता

भारतीय डाक विभाग विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ और भेजो प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है. इसमें भाग लेकर छात्र अपनी रचनात्मकता दिखा सकते हैं और पुरस्कार जीत सकते हैं.
खूंटी: रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय डाक विभाग विद्यार्थियों के लिए ‘राखी बनाओ और भेजो’ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है. इसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. जिसमें चयनित 10 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को भारतीय डाक विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा.
डाक निरीक्षक खूंटी अभिनव तिग्गा ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत स्कूलों में ही स्पीड पोस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल राखी भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी कला, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान करेगी.
उन्होंने बताया कि भारतीय डाक विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक बहन का प्यार सुरक्षित और समय पर उसके भाई तक पहुंचे. इस प्रतियोगिता से बच्चों में रचनात्मकता का विकास होगा, भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ेगा और वे डाक सेवाओं की उपयोगिता एवं विश्वसनीयता को भी बेहतर तरीके से समझ सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










