आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले की तैयारी तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

खूंटी के आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं. मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया है.
खूंटी: आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मेला को लेकर मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है. जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. वहीं, बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यापक तैयारी की है.
समिति की ओर से मंदिर व्यवस्था, निगरानी, तत्काल दर्शन द्वार, खोया-पाया, सफाई और आपातकालीन सेवा सहित विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया है. सभी उपसमितियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. समिति के अध्यक्ष और महामंत्री ने सभी सदस्यों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है, ताकि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










