मोबाइल के उपयोग के प्रति किया गया जागरूक

टेलीकॉम उपभोक्ताओं के लिए एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कर्रा. कर्रा केजीबीवी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई ) भारत सरकार के सौजन्य से प्रगति एजुकेशनल एकेडमी, रांची की ओर से मोबाइल टेलीकॉम उपभोक्ताओं के लिए एकदिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यशाला की शुरुआत वार्डन रश्मि कुमारी, संस्था के सीईओ बबीता कश्यप और डॉ विकास चतुर्वेदी ने किया. इस अवसर पर प्रगति एजुकेशनल एकेडमी की बबीता कश्यप ने टेलीकॉम उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया. विकास चतुर्वेदी ने छात्राओं को खुद भी सुरक्षित रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में शिल्पा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










