अनियमितता की शिकायत, ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण

Updated at : 30 Mar 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
अनियमितता की शिकायत, ग्रामीणों ने बंद कराया सड़क निर्माण

सोटया मोड़ तक बन रही करीब 3.9 किलोमीटर लंबी कालीकरण सड़क निर्माण में अनियमितता की बात सामने आयी है.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के हुटुब गांव से तिरला भाया सोटया मोड़ तक बन रही करीब 3.9 किलोमीटर लंबी कालीकरण सड़क निर्माण में अनियमितता की बात सामने आयी है. सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध जताया. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि पीएल कंस्ट्रक्शन द्वारा घटिया गुणवत्ता से सड़क बनायी जा रही है. जिससे एक ओर निर्माण होने के साथ ही दूसरी ओर सड़क उखड़ने लगी है. सोमवार सुबह ग्रामीण एकजुट होकर निर्माण स्थल पर पहुंचे और खराब गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जतायी. उन्होंने तत्काल काम रुकवाते हुए इसकी सूचना तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया को दी. जानकारी मिलने पर विधायक ने निर्माण कार्य देख रहे मुंशी को फोन कर तुरंत काम बंद करने का निर्देश दिया. मौके पर मौजूद कंपनी के जेई बिरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण एमएमजीएसवाई योजना के तहत हो रहा है और पांच वर्षों तक इसका मेंटेनेंस किया जायेगा. हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें गुणवत्ता पूर्ण सड़क चाहिए. पूर्व में भी घटिया निर्माण के कारण सड़क जल्द ही खराब हो गयी थी, जिससे आवागमन में परेशानी हुई थी. इस बार वे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे. ग्रामीणों ने खराब निर्माण की तस्वीरें खींच कर खूंटी डीसी को भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है. मौके पर बिनोद उरांव, दुर्गा सिंह, संदीप सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola