दो दिनी वार्षिक खेल महोत्सव का समापन

पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया.
कर्रा. कर्रा पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया. इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में देवेश कुमार ने प्रथम और सोमा होरो द्वितीय स्थान पर रहे. वहीं महिला वर्ग में संध्या हेमरोम प्रथम रही. वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की टीम विजयी रही. प्रतियोगिता के समापन के बाद सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










