बेहतर समाज के निर्माण के लिए बिरसा के विचारों को अपनायें
Updated at : 10 Jan 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

अधिकारियों ने देश की आजादी में िबरसा मुंडा के याेगदान को याद िकया बिरसा मुंडा के समर्थकों का शहादत दिवस मना खूंटी : जिस हवा में हम सांस ले रहे हैं, वह धरती भगवान बिरसा की है. ऐसे में हमें भगवान बिरसा के बताये मार्गों पर चलने की जरूरत है. यह बातें डीसी चंद्रशेखर ने […]
विज्ञापन
अधिकारियों ने देश की आजादी में िबरसा मुंडा के याेगदान को याद िकया
बिरसा मुंडा के समर्थकों का शहादत दिवस मना
खूंटी : जिस हवा में हम सांस ले रहे हैं, वह धरती भगवान बिरसा की है. ऐसे में हमें भगवान बिरसा के बताये मार्गों पर चलने की जरूरत है.
यह बातें डीसी चंद्रशेखर ने सोमवार को कचहरी पार्क में कही. इससे पूर्व डीसी, एसपी अश्विनी सिंहा, एसडीओ भोर सिंह यादव, डीसीएलआर प्रदीप प्रसाद, डीपीओ विनय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी यामिनी कांत, कार्यपालक दंडाधिकारी मेघना रूबी कच्छप, डीपीआरओ रोहित कुमार आदि अधिकारियों ने कचहरी मैदान स्थित बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. डीसी ने आगे कहा कि भगवान बिरसा के आदर्शों को जीवन में अंगीकृत कर बेहतर समाज के विकास के लिए अग्रसर होने की जरूरत है. बिरसा मुंडा ने देश की आजादी के लिए अंगरेजों के साथ लोहा लिया. देश के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है.
डोंबारी में लगा शहीद मेला : इधर डोंबारी में सोमवार को शहीद मेला का आयोजन हुआ. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने वहां स्थित भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. लोगों ने डोंबारी पहाड़ स्थित शहीद स्तंभ के दर्शन किये व वहीं पहाड़ के नीचे आयोजित मेला का लुत्फ उठाया. मौके पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




