रजिस्टर्ड केंद्रीय सरना समिति ही असली : अजय तिर्की

Updated at : 10 Jan 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
रजिस्टर्ड केंद्रीय सरना समिति ही असली : अजय तिर्की

रांची : केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा है कि कुछ संगठन केंद्रीय सरना समिति के नाम पर राजनीति कर स्व कार्तिक उरांव की सोच को धूमिल कर रहे है़ं स्व कार्तिक उरांव ने अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बायलॉज में सरना धर्म को बचाने व सरना समाज को एकजुट रखने […]

विज्ञापन

रांची : केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा है कि कुछ संगठन केंद्रीय सरना समिति के नाम पर राजनीति कर स्व कार्तिक उरांव की सोच को धूमिल कर रहे है़ं स्व कार्तिक उरांव ने अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के बायलॉज में सरना धर्म को बचाने व सरना समाज को एकजुट रखने की बात की थी़ उनकी (अजय तिर्की की) अध्यक्षता वाली केंद्रीय सरना समिति का निबंधन सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत अविभाजित बिहार के समय कराया गया था़ झारखंड के बिहार से अलग होने पर निबंधन संख्या 564/ 2008 मिला, जो आज भी जारी है़ उनकी समिति 11 जिलों में सक्रिय है़

इसलिए किसी अन्य संगठन द्वारा केंद्रीय सरना समिति के नाम का दुरुपयोग करना कानूनी रूप से गलत है़ समिति 22 जनवरी को होनेवाले केंद्रीय सरना समिति के चुनाव का बहिष्कार करती है़ निबंधित समिति के अतिरिक्त किसी अन्य को इसे भंग करने का अधिकार नहीं है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola