काफिला रोकने जा रहे थे हड़ताली बिजली कर्मचारी

Updated at : 09 Jan 2017 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
काफिला रोकने जा रहे थे हड़ताली बिजली कर्मचारी

निगम के महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक का किया श्राद्ध कर्म रांची : अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन रविवार को बिजली विभाग के दैनिक कर्मचारी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का काफिला रोकने जा रहे थे. बिजली कर्मचारियों को जगन्नाथपुर टीओपी के पास रोका गया. वहां पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों ने नोक-झोंक शुरू कर दी. मौके […]

विज्ञापन
निगम के महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक का किया श्राद्ध कर्म
रांची : अपने अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन रविवार को बिजली विभाग के दैनिक कर्मचारी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का काफिला रोकने जा रहे थे. बिजली कर्मचारियों को जगन्नाथपुर टीओपी के पास रोका गया. वहां पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों ने नोक-झोंक शुरू कर दी. मौके की नजाकत को देखते हुए तत्काल अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी गयी. इस दौरान झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के तत्वावधान में प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते रहे. बाद में रांची के सिटी एससी, ट्रैफिक एसपी व हटिया डीएसपी समेत अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों के समझाने पर बिजली कर्मचारी आगे नहीं बढ़ने पर राजी हुए.
गृहमंत्री के नाम पुलिस को सौंपा ज्ञापन : संघ के अध्यक्ष अजय राय ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के नाम ज्ञापन पुलिस अधिकारियों को सौंपा. अधिकारियों ने प्रबंधन के साथ वार्ता कराने की बात की.
बाद में प्रदर्शनकारियों ने निगम मुख्यालय जाकर दोबारा प्रदर्शन शुरू किया. निगम के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) राजीव रंजन और उप महाप्रबंधक (कार्मिक) गोविंद यादव का श्राद्धकर्म कर विरोध दर्ज कराया. कई प्रदर्शनकारियों ने अपने बाल मुड़वा कर श्राद्ध की प्रक्रिया पूरी की. संघ द्वारा दोनों पदाधिकारियों को पेपर लीक मामले का दोषी बताते हुए बरखास्त करने की मांग की जा रही है. प्रदर्शन में अनित कश्यप, विजय सिंह, दिवाकर मिश्र, संजय सिंह समेत अन्य ने हिस्सा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola