स्थायी हुए 500 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त की जायेगी

Updated at : 09 Jan 2017 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
स्थायी हुए 500 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त की जायेगी

कई जिलों के डीएसइ ने की थी नियमावली की अनदेखी रांची : प्राथमिक व मध्य विद्यालय में गैर पारा कोटि में नियुक्त लगभग 500 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी. इन पारा शिक्षकों की प्राथमिक व मध्य विद्यालय में स्थायी शिक्षक के रूप में नियुक्ति की गयी थी. इनकी नियुक्ति जिला शिक्षा अधीक्षक ने नियमावली […]

विज्ञापन
कई जिलों के डीएसइ ने की थी नियमावली की अनदेखी
रांची : प्राथमिक व मध्य विद्यालय में गैर पारा कोटि में नियुक्त लगभग 500 पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी. इन पारा शिक्षकों की प्राथमिक व मध्य विद्यालय में स्थायी शिक्षक के रूप में नियुक्ति की गयी थी. इनकी नियुक्ति जिला शिक्षा अधीक्षक ने नियमावली की अनदेखी कर की थी.
अब जांच के बाद ऐसे शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. कुछ जिलों में गैर पारा की कोटि में नियुक्त पारा शिक्षकों को हटा भी दिया गया है, जबकि कुछ जिलों में प्रक्रिया चल रही है. ऐसे शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने के बाद शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में 50 फीसदी पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित किया गया है.
वर्ष 2012 की प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली में कहा गया था कि पारा शिक्षक कोटि के लिए आरक्षित पद अगर पारा शिक्षक से नहीं भरता है, तो इसे गैर पारा कोटि के अभ्यर्थियों से भर दिया जाये. वर्ष 2014 में नियमावली में संशोधन किया गया, जिसमें यह प्रावधान किया गया कि पारा शिक्षक के लिए आरक्षित सीट रिक्त रहने पर भी उस पर गैर पारा कोटि के अभ्यर्थी की नियुक्ति नहीं होगी. दोनों कोटि के लिए सीट अलग-अलग आरक्षित कर दी गयी है. इसके बाद पारा शिक्षक की गैर पारा कोटि में नियुक्ति पर रोक लगा दी गयी. रोक के बाद भी राज्य के लगभग कई जिलों में पारा शिक्षक को गैर पारा कोटि में नियुक्त कर दिया गया.
पारा शिक्षकों ने योगदान भी दे दिया. कई जिलों में शिक्षकों को वेतन का भुगतान भी कर दिया गया. नियुक्ति के पश्चात स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को कई जिलों में नियुक्ति में गड़बड़ी की शिकायत मिली. इसके बाद फिर से नियुक्ति प्रक्रिया की जांच हुई. जांच में कई जिलों में गड़बड़ी की बात सामने आयी. गुमला, पलामू समेत राज्य के लगभग आधा दर्जन जिलों में ऐसे शिक्षकों को हटा दिया दिया गया. वहीं कुछ जिलों में इसकी प्रक्रिया चल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola