अधिकारी फील्ड में जायें

Updated at : 08 Jan 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारी फील्ड में जायें

विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में सांसद ने कहा खूंटी : खूंटी के आदर्श ग्राम तिलमा पंचायत के समुचित विकास के लिए सांसद कड़िया मुंडा ने शनिवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. श्री मुंडा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, मेसो सहित अन्य अधिकारियों से जानना चाहा कि उनके द्वारा गोद लिये […]

विज्ञापन

विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में सांसद ने कहा

खूंटी : खूंटी के आदर्श ग्राम तिलमा पंचायत के समुचित विकास के लिए सांसद कड़िया मुंडा ने शनिवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. श्री मुंडा ने शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, मेसो सहित अन्य अधिकारियों से जानना चाहा कि उनके द्वारा गोद लिये गए तिलमा में विकास के कितने कार्य हुए. सांसद ने अधिकारियों से साफ कहा कि जब तक अधिकारी फील्ड में नहीं जायेंगे, तब तक क्षेत्र का समुचित विकास संभव नहीं है. सांसद ने अन्य विभागों की समीक्षा के क्रम में अधिकारियों की जम कर खिंचाई की. बैठक में डीसी चंद्रशेखर, एसडीओ भोर सिंह यादव, प्रशिक्षु आइएएस विजया लक्ष्मी जाधव, मेसो पदाधिकारी कौशल किशोर ठाकुर व अन्य अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola