हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया

Updated at : 05 Jan 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया

तमाड़. प्रखंड के मानिकाडीह व जाराडीह गांव में मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने सबसे पहले मानिकाडीह गांव के हरेकृष्णा महतो के आलू और खलिहान में रखे धान को खाया एवं उसे बरबाद कर दिया. इसी प्रकार बलराम दास, बजरंग महतो, मनसा लोहरा, कार्तिक लोहरा, बुधन मुंडा, मंगरू कर्मकार […]

विज्ञापन

तमाड़. प्रखंड के मानिकाडीह व जाराडीह गांव में मंगलवार की रात जंगली हाथियों ने जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने सबसे पहले मानिकाडीह गांव के हरेकृष्णा महतो के आलू और खलिहान में रखे धान को खाया एवं उसे बरबाद कर दिया. इसी प्रकार बलराम दास, बजरंग महतो, मनसा लोहरा, कार्तिक लोहरा, बुधन मुंडा, मंगरू कर्मकार के खलिहान में रखे धान को खाकर नष्ट कर दिया. इसके पश्चात हाथियों का दल जराडीह गांव पहुंचा. गांव के कालीपद महतो, मेघनाथ महतो, आमिन महतो, त्रिलोचन महतो, कोकिल महतो आदि किसानों के खलिहान में रखे धान खा गये. हाथियों की संख्या 11-12की बतायी जाती है. इधर भुक्तभोगियों ने वन विभाग के अधिकारी को लिखित आवेदन देकर मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola