छात्र जीवन में खेलकूद का अहम महत्व है

Updated at : 31 Dec 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र जीवन में खेलकूद का अहम महत्व है

खूंटी : डीएवी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद का काफी महत्व है. खेल ऐसा माध्यम है, जिससे शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. शरीर स्वस्थ व मन शुद्ध होता है. […]

विज्ञापन
खूंटी : डीएवी स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन नगर पंचायत उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद का काफी महत्व है. खेल ऐसा माध्यम है, जिससे शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है.
शरीर स्वस्थ व मन शुद्ध होता है. मिश्र ने कहा कि शिक्षा सशक्तीकरण का सबसे बड़ा माध्यम है. डॉ एसबी चौधरी ने खेल के विकास में विद्यालय के प्रयासों की सराहना की. विद्यालय के प्राचार्य टीपी झा ने कहा कि स्कूल की कोशिश विद्यार्थियों को पढ़ाई व खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है. स्कूल के कई खिलाड़ियों ने राज्य व देश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.
विजेता प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत : मौके पर विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में हंसराज, विवेकानंद, श्रद्धानंद व दयानंद हाउस के प्रतिभागी शामिल हुए. विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत किये गये. संचालन पवन सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आरके रावत, मृत्युंजय सिंह, पवन सिंह, राकेश कुमार, मनोहर पाठक, जेएन झा, उषा शांडिल्या, रामप्रवेश प्रसाद, एसएन शर्मा, डैजी झा, बीके मिश्र, एके मिश्र, केएन झा, धर्मेंद्र कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola