सीएम के आगमन को लेकर लिया गया सुरक्षा का जायजा

Updated at : 30 Dec 2016 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम के आगमन को लेकर लिया गया सुरक्षा का जायजा

तोरपा : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के जापूत गांव में बननेवाले पावर ग्रिड की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा तथा पूर्व विधायक कोचे मुंडा उपस्थित रहेंगे. मुख्यमंत्री के अागमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गुरुवार को तैयारी की समीक्षा की. एसपी […]

विज्ञापन
तोरपा : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को तोरपा प्रखंड के जापूत गांव में बननेवाले पावर ग्रिड की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा तथा पूर्व विधायक कोचे मुंडा उपस्थित रहेंगे.
मुख्यमंत्री के अागमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गुरुवार को तैयारी की समीक्षा की. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, एसडीओ भोर सिंह यादव, एसडीपीओ रणवीर सिंह, मनीष कुमार आदि अधिकारियों की टीम गुरुवार को शिलान्यास स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने सभा के लिए बनाये जा रहे पंडाल तथा मंच आदि का जायजा लिया. शिलान्यास स्थल पर 12 हजार वर्गफीट का पंडाल बनाया जा रहा है, जिसका काम अंतिम चरण में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola