विकास के नाम पर ग्रामीणों को न उजाड़ें

Updated at : 29 Dec 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के नाम पर ग्रामीणों को न उजाड़ें

भाकपा माले का जन पंचायत तमाड़ : भाकपा माले तमाड़ प्रखंड कमेटी की ओर से बुधवार को परासी में जन पंचायत का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए. सरकार द्वारा सोना खदान के नाम पर आदिवासियों को उजाड़ने का विरोध किया गया. सभा की अध्यक्षता दिगंबर मुंडा ने की. ग्रामीण पूर्व विस्थापितों को […]

विज्ञापन
भाकपा माले का जन पंचायत
तमाड़ : भाकपा माले तमाड़ प्रखंड कमेटी की ओर से बुधवार को परासी में जन पंचायत का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए. सरकार द्वारा सोना खदान के नाम पर आदिवासियों को उजाड़ने का विरोध किया गया. सभा की अध्यक्षता दिगंबर मुंडा ने की.
ग्रामीण पूर्व विस्थापितों को पुनर्वास की गारंटी देने, विस्थापन बंद करने, विकास के नाम पर विनाश का बुलडोजर नहीं चलाने व हमारी जमीन ही हमारा सोना है आदि नारे लगा रहे थे. केंद्रीय सदस्य शुभेंदू सेन ने कहा कि स्थानीय लोगों का विकास सरकार की प्राथमिकता सूची में नहीं है. इस मौके पर भुनेश्वर केवट, गौतम मुंडा, सुकदेव मुंडा, दिगंबर मुंडा, सुकलाल मुंडा, शिवराम मुंडा, पुष्कर मुंडा, बुधन लाल मुंडा, सुकराम मुंडा, तुरी मुंडा, करम सिंह मुंडा, सुंदर मुंडा, धरम सिंह मुंडा, लखीमणि मुंडा, जगरन मुंडा, मंगल मुंडा, रांगा देवी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola