छह-सात तरीके से किया जा सकता है कैशलेस ट्रांजेक्शन

Updated at : 24 Dec 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
छह-सात तरीके से किया जा सकता है कैशलेस ट्रांजेक्शन

खलारी : कैशलेस झारखंड अभियान के तहत शुक्रवार को खलारी प्रखंड कार्यालय में एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड-अंचल के कर्मचारी-अधिकारी के अलावे सरकारी स्कूलों के शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे शामिल हुए. जिला के कॉमन सर्विस सेंटर के मैनेजर शबाब अंसारी ने कैशलेस पेमेंट की जानकारी दी. बताया कि छह-सात तरीके से […]

विज्ञापन
खलारी : कैशलेस झारखंड अभियान के तहत शुक्रवार को खलारी प्रखंड कार्यालय में एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें प्रखंड-अंचल के कर्मचारी-अधिकारी के अलावे सरकारी स्कूलों के शिक्षक, पंचायत प्रतिनिधि, स्कूली बच्चे शामिल हुए.
जिला के कॉमन सर्विस सेंटर के मैनेजर शबाब अंसारी ने कैशलेस पेमेंट की जानकारी दी. बताया कि छह-सात तरीके से कैशलेस ट्रांजेक्शन किया जा सकता है. इनमें डेबिट-क्रेडिट व रूपे कार्ड, पीओएस मशीन, एंडरॉयड फोन द्वारा ई वायलेट या यूएसएसडी द्वारा, साधारण फोन से एइपीएस द्वारा कैशलेस ट्रांजेक्शन किया जा सकता है.
यूएसएसडी के संबंध में बताया कि स्टार नाइन नाइन हैज दबाकर साधारण फोन से ट्रांजेक्शन किया जा सकता है. इसके बाद एमएमआइडी व एमपिन द्वारा ट्रांजेक्शन किया जा सकता है. शबाब ने बताया कि एइपीएस से ट्रांजेक्शन के लिए खाते से आधार का सीडिंग जरूरी है. उन्होंने बताया कि केवाइसी व सीडिंग अलग-अलग है. यदि दो-तीन बैकों में खाते हैं, तो स्टार नाइन नाइन स्टार नाइन नाइन हैज द्वारा पता लगाया जा सकता है कि किस खाते के साथ आधार सीडिंग किया गया है.
प्रशिक्षकों को वीडियो के माध्यम से भी जानकारी दी गयी. अंसारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी कैशलेस का प्रशिक्षण दिया जायेगा. बीडीओ रोहित सिंह ने कैशलेस के फायदे बताये. कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगा. प्रशिक्षण में सीओ सच्चिदानंद कुमार वर्मा, प्रमुख सोनी तिग्गा, जिप सदस्य रतिया गंझू, शिक्षकों में शैलेंद्र श्रीवास्तव, अनूप सिंह, नेहा प्रसाद सहित अन्य शिक्षक व पंचायतों के मुखिया पंसस, प्रज्ञा केंद्रों के संचालक शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola