पति से तंग आकर पत्नी ने की आत्महत्या
Updated at : 07 Oct 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : शराबी पति से तंग आकर डकरा ए टाइप कॉलोनी में रहनेवाली मंजुबाला देवी (30) ने क्वार्टर के कमरे में गुरुवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका का पति शंभु प्रसाद सिंह सीसीएल के डकरा परियोजना में हेल्पर के पद पर कार्यरत है. शंभु ने बताया कि सुबह मैं ड्यूटी जाने […]
विज्ञापन
डकरा : शराबी पति से तंग आकर डकरा ए टाइप कॉलोनी में रहनेवाली मंजुबाला देवी (30) ने क्वार्टर के कमरे में गुरुवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
मृतका का पति शंभु प्रसाद सिंह सीसीएल के डकरा परियोजना में हेल्पर के पद पर कार्यरत है. शंभु ने बताया कि सुबह मैं ड्यूटी जाने के लिए निकला, उसके तीन घंटे के बाद वापस घर आया तो देखा की मेरी पत्नी रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी हुई है. छह माह की दूधमुंही बेटी भूमिजा वहीं सो रही थी. उसके बाद उसने मामले की सूचना पड़ोसियों को दी.
पुलिस ने मंजुबाला को फंदे से उतारा. पड़ोसियों ने बताया कि कल तक मंजुबाला पूरी तरह सामान्य थी और कल ही दुर्गापूजा को लेकर कपड़े की खरीदारी भी की थी. घटना के कुछ समय पहले उसने दुर्गापूजा का चंदा भी दिया था और खुद नवरात्र का उपवास रख रही थी. पति के शराब पीने से वो बहुत परेशान रहती थी. इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. शव को पुलिस अपने साथ ले गयी. घटना के बाद पूरे कॉलोनी में मातम का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




