तिरंगा यात्रा निकाल किया खुशी का इजहार

Updated at : 01 Oct 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकाल किया खुशी का इजहार

खूंटी. भारतीय सेना के जाबांज कमांडों द्वारा पाकिस्तान में घुस कर उसके दो सैनिकों सहित 38 आतंकियों को मार गिराने को लेकर लोगों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है. स्थानीय नागरिकों ने शुक्रवार को मेन रोड में तिरंगा यात्रा निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया. दर्जनों लोग हाथ में राष्ट्रीय […]

विज्ञापन
खूंटी. भारतीय सेना के जाबांज कमांडों द्वारा पाकिस्तान में घुस कर उसके दो सैनिकों सहित 38 आतंकियों को मार गिराने को लेकर लोगों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा है. स्थानीय नागरिकों ने शुक्रवार को मेन रोड में तिरंगा यात्रा निकाल कर अपनी खुशी का इजहार किया. दर्जनों लोग हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लिये तिरंगा यात्रा में शामिल हुए.
लोग भारतीय सैनिकों की जय-जयकार व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. तिरंगा यात्रा भगत सिंह चौक से शुरू होकर नेताजी चौक तक गयी. इसमें ज्योति सिंह, जितेंद्र कश्यप, प्रदीप कुमार भगत, मनोज लहकार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार, मनोज गुप्ता, विशाल साहू, रवींद्र सिंह, राजेंद्र महतो, महेश चौधरी, संजय मालाकार सहित अन्य लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola