उचक्कों ने महिला का थैला उड़ाया

Updated at : 30 Sep 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
उचक्कों ने महिला का थैला उड़ाया

सिमरिया. सुभाष चौक के पास गुरुवार को उचक्कों ने महिला का थैला छीन कर भाग गया. थैला में 10 हजार रुपये, बैंक पासबुक समेत कई आवश्यक दस्तावेज थे. पीड़ित महिला अंजू देवी केवटा गांव की रहने वाली है. उसने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर बच्चों का कपड़ा खरीदने साप्ताहिक हाट आयी थी. कपड़ा के साथ-साथ […]

विज्ञापन
सिमरिया. सुभाष चौक के पास गुरुवार को उचक्कों ने महिला का थैला छीन कर भाग गया. थैला में 10 हजार रुपये, बैंक पासबुक समेत कई आवश्यक दस्तावेज थे. पीड़ित महिला अंजू देवी केवटा गांव की रहने वाली है.
उसने बताया कि दुर्गापूजा को लेकर बच्चों का कपड़ा खरीदने साप्ताहिक हाट आयी थी. कपड़ा के साथ-साथ घरेलू सामानों की खरीदारी करने के लिए बीओआइ शाखा सिमरिया से 10 हजार रुपये की निकासी कर हाट की ओर जा रही थी.
इस दौरान उच्चकों ने कपड़े में गीला पदार्थ फेंक कर गंदा लगे होने की बात कही. चौक के पास बरगद पेड़ के नीचे लगे चापाकल के पास गयी. वहीं थैला रखकर कपड़ा धो रही थी. इस बीच एक व्यक्ति आया और थैला लेकर फरार हो गया. महिला ने इसकी सूचना सिमरिया पुलिस को दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola