आंदोलनकारियों के दस्तावेजों की जांच की
Updated at : 30 Sep 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

कर्रा : आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए गठित आयोग के सदस्य देवशरण भगत ने गुरुवार को उनके दस्तावेजों की जांच की. प्रखंड के 202 आंदोलनकारियों के नाम की सूचीसरकार को भेजी जा चुकी है. इस सूची के तहत वास्तविक दस्तावेजों की जांच प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में बुधवार से की जा रही है. […]
विज्ञापन
कर्रा : आंदोलनकारियों को चिह्नित करने के लिए गठित आयोग के सदस्य देवशरण भगत ने गुरुवार को उनके दस्तावेजों की जांच की. प्रखंड के 202 आंदोलनकारियों के नाम की सूचीसरकार को भेजी जा चुकी है. इस सूची के तहत वास्तविक दस्तावेजों की जांच प्रखंड कार्यालय के मीटिंग हॉल में बुधवार से की जा रही है.
दस्तावेजों की जांच कर सही आंदोलनकारियों को सूची में शामिल किया जायेगा व गलत कागजात मिलने पर उन्हें आंदाेलनकारी की सूची से हटाया जायेगा.
आंदोलनकारियों की पहचान जेल गये हों, किसी रैली में हिस्सा लिये हों, गोलीकांड में गोली लगी हो या उस समय की रैली में जाने या अन्य विशेष जानकारी की पेशगी का सबूत के आधार पर की जा रही है. तीसरे दिन की जांच कार्यक्रम बंद को लेकर अगले आदेश तक रद्द कर दिया गया है. मौके पर अपर सचिव पुष्कर महतो, प्रमुख रॉयल बाखला, रोहित कुमार, अालोक श्रीवास्तव, सीओ बिपीन दुबे समेत दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




