दुर्गापूजा पंडालों के बाहर लगेंगे कूड़ादान

Updated at : 30 Sep 2016 7:16 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्गापूजा पंडालों के बाहर लगेंगे कूड़ादान

खूंटी नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा खूंटी : खूंटी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें दुर्गापूजा के दौरान जलापूर्ति, विद्युतापूर्ति, साफ-सफाई सहित कई अन्य मुद्दों पर विचार किया गया. बैठक में सामुदायिक शौचालयों की स्वीकृति, एसडीओ तालाब के सौंदर्यीकरण, स्वच्छ भारत अभियान सहित अन्य बिंदुओं पर […]

विज्ञापन
खूंटी नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
खूंटी : खूंटी नगर पंचायत बोर्ड की बैठक गुरुवार को हुई. इसमें दुर्गापूजा के दौरान जलापूर्ति, विद्युतापूर्ति, साफ-सफाई सहित कई अन्य मुद्दों पर विचार किया गया. बैठक में सामुदायिक शौचालयों की स्वीकृति, एसडीओ तालाब के सौंदर्यीकरण, स्वच्छ भारत अभियान सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि शहरी जलापूर्ति की पूरी जिम्मेवारी अब नगर पंचायत की है. होल्डिंग के संबंध में बताया गया कि अब हर कमरे की नहीं, बल्कि बाउंड्री की मापी होगी और क्षेत्रफल का 70 प्रतिशत कारपोरेट एरिया माना जायेगा. पूजा के दौरान सभी पंडालों में सफाईकर्मी तैनात रहेंगे और तीन-तीन डस्टबीन लगाये जायेंगे. कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप ने कहा कि नगर पंचायत के लिए ठोस कचरा प्रबंधन एक गंभीर समस्या है. भूमि की अनुपलब्धता के कारण ठोस कचरों के निष्पादन में परेशानी हो रही है. कहा कि भूमि तो मिल गयी है, पर रास्ता को लेकर परेशानी हो रही है. जिस दर पर सरकार जमीन लेना चाहती है, उस दर पर रैयत जमीन देने को तैयार नहीं हैं.
बैठक में सफाईकर्मियों की लापरवाही पर वार्ड पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रानी टूटी ने की. मौके पर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रंजीत प्रसाद को बधाई दी गयी.
बैठक में मौजूद लोग
मौके पर वार्ड पार्षद राखी कश्यप, आंचल देवी, सुनीता गोप, वीणा देवी, सुरेंद्र सिंह, सोफिया संगा, शबनम खातून, सामुएल भेंगरा, मंजू देवी, मेलिना संगा, अर्जुन पहान, सिटी मैनेजर कुमार विजय, विवेक सिन्हा, सिटी मिशन मैनेजर किरण गलोरिया, जेइ दिलीप ओहदार, प्रधान सहायक मेंगोला गुड़िया सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola