खूंटी क्लब के पदधारियों ने ली शपथ

Updated at : 29 Sep 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी क्लब के पदधारियों ने ली शपथ

खूंटी :खूंटी क्लब के नवनिर्वाचित पदधारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को क्लब सभागार में संपन्न हो गया. क्लब के पूर्व सचिव व सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो जलेश्वर भगत ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य सभी पदधारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नीरजा कुमारी ने कहा कि खूंटी क्लब […]

विज्ञापन
खूंटी :खूंटी क्लब के नवनिर्वाचित पदधारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को क्लब सभागार में संपन्न हो गया. क्लब के पूर्व सचिव व सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो जलेश्वर भगत ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य सभी पदधारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नीरजा कुमारी ने कहा कि खूंटी क्लब की स्थापना आजादी के पहले 1931 में हुई थी. इतने वर्षों की शानदार उपलब्धिवाले इस क्लब से खूंटी के लोगों को काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि क्लब की भूमिका तभी सार्थक भी होगी. यह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वह्न करे.
एसडीओ ने कहा कि क्लब के सभी सदस्य और पदाधिकारी खूंटी को स्वच्छ और खुले में शौच से मुक्त करने में योगदान दें. विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि क्लब मनोरंजन का माध्यम तो है ही, पर इसकी भी समाज के प्रति कुछ जिम्मेवारियां हैं, जिनका निर्वह्न कर खूंटी क्लब समाज को आगे ले जाने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है.
कार्यक्रम को नगर पंचायत के उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुुमार मिश्रा सहित कई अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. मौके पर झाविमो के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी, भारतीय जनता युवा मोरचा के अनूप कुमार साहू, संजय मिश्रा, वार्ड पार्षद वीणा रानी, ओम प्रकाश मिश्रा, भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ओपी कश्यप, अधिवक्ता रास बिहारी चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola