झारखंड : बैठक कर रहे ग्रामीणों पर उग्रवादियों ने फायरिंग की, तीन मरे

Updated at : 27 Sep 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : बैठक कर रहे ग्रामीणों पर उग्रवादियों ने फायरिंग की, तीन मरे

खूंटी : झारखंड में अड़की के रायतोड़ांग गांव में सोमवार की देर शाम ग्रामीणों की आम बैठक चल रही थी. इसी दौरान उग्रवादियों ने धावा बोल कर गोलीबारी शुरू कर दी. मौके पर सुखराम पाहन, रोशन पूर्ति एवं दीप मुंडा की गोली लगने से मौत हो गयी. वहीं विक्रम पूर्ति, सामू पूर्ति, चोड़ो मुंडा एवं […]

विज्ञापन
खूंटी : झारखंड में अड़की के रायतोड़ांग गांव में सोमवार की देर शाम ग्रामीणों की आम बैठक चल रही थी. इसी दौरान उग्रवादियों ने धावा बोल कर गोलीबारी शुरू कर दी. मौके पर सुखराम पाहन, रोशन पूर्ति एवं दीप मुंडा की गोली लगने से मौत हो गयी. वहीं विक्रम पूर्ति, सामू पूर्ति, चोड़ो मुंडा एवं शनिका मुंडा घायल हो गये. सदर अस्पताल (खूंटी) में उन्हें भरती कराया गया. स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया है.
क्या है मामला : रायतोड़ांग गांव में ग्रामीणों की आम बैठक हो रही थी. उग्रवादियों को सूचना मिली कि ग्रामीण उग्रवाद के खिलाफ आमसभा कर रहे हैं. इसी दौरान हथियारों से लैस उग्रवादी सभा स्थल पर पहुंचे और लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल की ओर कूच कर गयी है.
हाल के दिनों में राज्य के कई इलाकों में उग्रवादियों के खिलाफ ग्रामीणों ने मोरचा खोला है. इससे उग्रवादी बौखला गये हैं. इस हमले को इस पहल को रोकने की कोशिश माना जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola