चार अंचल में ऑनलाइन रसीद कटेगी

Updated at : 27 Sep 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
चार अंचल में ऑनलाइन रसीद कटेगी

अड़की व तोरपा अंचल में 30 सितंबर तक ऑनलाइन सेवा शुरू हो जायेगी लोग प्रज्ञा केंद्र या फिर संबंधित साइट पर जाकर भूमि का लगान, जमाबंदी करा सकते हैं खूंटी : अब लोगों को अपनी जमीन का दाखिल खारीज (म्यूटेशन) व लगान कार्यों के लिए अधिकारी या कर्मचारी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. जिला के […]

विज्ञापन
अड़की व तोरपा अंचल में 30 सितंबर तक ऑनलाइन सेवा शुरू हो जायेगी
लोग प्रज्ञा केंद्र या फिर संबंधित साइट पर जाकर भूमि का लगान, जमाबंदी करा सकते हैं
खूंटी : अब लोगों को अपनी जमीन का दाखिल खारीज (म्यूटेशन) व लगान कार्यों के लिए अधिकारी या कर्मचारी का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. जिला के कर्रा, मुरहू, खूंटी व रनिया अंचल में सोमवार से ऑनलाइन लगान रसीद काटने का काम शुरू कर दिया गया. इसका उदघाटन जिला अपर समाहर्ता रंजीत लाल ने विधिवत रूप से किया.
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन कार्य होने से जनता को परेशानी से मुक्ति मिलेगी. लोग प्रज्ञा केंद्र या फिर संबंधित साइट पर जाकर भूमि का लगान, जमाबंदी करा सकते हैं. वही प्लॉट की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कोई भी रैयत ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से नेट कैफे या प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से लगान रसीद कटवा सकते हैं. उक्त चारों अंचल का टैग निबंधन कार्यालय से किया गया है. अब भूमि का निबंधन होते ही दस्तावेज की एक प्रति संबंधित अंचलाधिकारी के लौगिन में चला जायेगा. संबंधित सीओ स्वत: संज्ञान लेकर नामांतरण की प्रक्रिया आरंभ कर देंगे.
बताया गया कि अड़की व तोरपा अंचल में 30 सितंबर तक ऑनलाइन उक्त सेवा शुरू हो जायेगी. अपर समाहर्ता ने बताया कि खूंटी जिले के कुल 768 राजस्व गांवों के 78781 खातों का डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है. उदघाटन के मौके पर एसडीओ नीरजा कुमारी, सीओ रश्मि लकड़ा व अल्स अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola