कल्याणपुर जिउतिया मेले की तैयारी जोरों पर
Updated at : 23 Sep 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन

पिपरवार : कोयलांचल के कल्याणपुर का प्रसिद्ध जिउतिया मेला 25 से 27 सितंबर तक चलेगा. तीन दिवसीय जिउतिया मेले के मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड झारखंड सरकार के गणेश गंझू 25 सितंबर को मेले का उदघाटन करेेंगे. इस समारोह में टंडवा प्रमुख सीताराम साव, जिप सदस्य टंडवा दक्षिणी संगीता टानाभगत, उप प्रमुख बबलु […]
विज्ञापन
पिपरवार : कोयलांचल के कल्याणपुर का प्रसिद्ध जिउतिया मेला 25 से 27 सितंबर तक चलेगा. तीन दिवसीय जिउतिया मेले के मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक सह मार्केटिंग बोर्ड झारखंड सरकार के गणेश गंझू 25 सितंबर को मेले का उदघाटन करेेंगे.
इस समारोह में टंडवा प्रमुख सीताराम साव, जिप सदस्य टंडवा दक्षिणी संगीता टानाभगत, उप प्रमुख बबलु मुंडा, पिपरवार जीएम एसएस अहमद, एजीएम बीपी सिंंह, पिपरवार पीओ वीके शुक्ला, सीएचपी/सीपीपी पीओ आरबी सिंह व विस्थापित नेता प्रेम सागर मुंडा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल रहेंगे. क्षेत्र के तमाम पंचायत प्रतिनिधि आमंत्रित अतिथि बनाये गये हैं. मेला समिति के अध्यक्ष निर्मल उरांव व सचिव बालेश्वर उरांव ने बताया कि मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. तैयारी जोरों पर है. उन्होंने बताया इस अवसर पर अपराह्न दो बजे मेला परिसर में आम सभा का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




