नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated at : 20 Sep 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर

तोरपा : तोरपा प्रखंड के डोड़मा में सोमवार को नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रदान, तोरपा महिला संघ व आइक्योर संस्था के सहयोग से शिविर लगाया गया. इसका उदघाटन जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ओपी कश्यप ने फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि गांव के लोग विशेष […]

विज्ञापन
तोरपा : तोरपा प्रखंड के डोड़मा में सोमवार को नेत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. प्रदान, तोरपा महिला संघ व आइक्योर संस्था के सहयोग से शिविर लगाया गया. इसका उदघाटन जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ओपी कश्यप ने फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि गांव के लोग विशेष कर महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रही हैं, यह अच्छी बात है. स्वास्थ्य रह कर ही हम किसी भी काम को सही ढंग से कर सकते हैं. शिविर में लोगों की नेत्र व स्वास्थ्य जांच कर दवा दी गयी. मौके पर आइक्योर स्पोक्स सेंटर का भी उदघाटन किया गया. इस अवसर पर प्रदान के प्रेम शंकर, नवज्योति राय, तोरपा महिला संघ के अभिजीत जेना, तुषार व विश्वरूप उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola