बुंडू : अध्यक्ष शत्रुघ्न व सचिव बने राजीव
Updated at : 15 Sep 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

बुंडू : विधायक विकास कुमार मुंडा की अध्यक्षता में बीती देर रात पांच परगना रावण दहन समिति का गठन किया गया. जिसमें शत्रुघ्न महतो को समिति का अध्यक्ष, राजीव लोचन महतो सचिव, मेथा पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही बुंडू महानगर दुर्गापूजा सभी समितियों के अध्यक्षों को रावण दहन समिति का संरक्षक बनाया […]
विज्ञापन
बुंडू : विधायक विकास कुमार मुंडा की अध्यक्षता में बीती देर रात पांच परगना रावण दहन समिति का गठन किया गया. जिसमें शत्रुघ्न महतो को समिति का अध्यक्ष, राजीव लोचन महतो सचिव, मेथा पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया. इसके साथ ही बुंडू महानगर दुर्गापूजा सभी समितियों के अध्यक्षों को रावण दहन समिति का संरक्षक बनाया गया.
इस वर्ष ताऊ मैदान में भव्य रावण दहन एवं आतिशबाजी कार्यक्रम का आयोजन होगा. सभी पूजा पंडालों के अध्यक्ष रावण दहन कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग करेंगे. मौके पर बैठक में उपरोक्त पदधारियों के अलावा लक्ष्मी गुप्ता, कलेश्वर मुंडा, गुल्ला महतो, सुफेन महतो, दिनेश जायसवाल, पप्पू शर्मा, राजेंद्र प्रसाद साहू, नरेंद्र महतो, दिलीप महतो, राम महतो, शिव महतो, ज्ञानेश मांझी, गुड्डू चेल सहित दुर्गापूजा समिति के पदधारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




