उलिहातू का गृह सचिव व डीजीपी ने जायजा लिया
Updated at : 12 Aug 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : 13 अगस्त को प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री के उलीहातू सहित कीताहातू के दौरे को लेकर गुरुवार को राज्य के गृह सचिव एनएन पांडेय, डीजीपी डीके पांडेय, एडीजी अनुराग गुप्ता, आइजी एमएस भाटिया रांची से हेलीकॉप्टर से उलिहातू पहुंचे. अधिकारियों ने मौके पर डीसी चंद्रशेखर एवं एसपी अनीस गुप्ता, एसडीपीओ रणवीर सिंह से कार्यक्रम […]
विज्ञापन
खूंटी : 13 अगस्त को प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री के उलीहातू सहित कीताहातू के दौरे को लेकर गुरुवार को राज्य के गृह सचिव एनएन पांडेय, डीजीपी डीके पांडेय, एडीजी अनुराग गुप्ता, आइजी एमएस भाटिया रांची से हेलीकॉप्टर से उलिहातू पहुंचे. अधिकारियों ने मौके पर डीसी चंद्रशेखर एवं एसपी अनीस गुप्ता, एसडीपीओ रणवीर सिंह से कार्यक्रम की तैयारी व सुरक्षा के बाबत कई जानकारी ली. डीजीपी ने सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध करने का निर्देश एसपी को दिया.
गृह सचिव व अन्य अधिकारियों ने उलिहातू में बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया. कई दिशा-निर्देश दिये. उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर केंद्रीय गृह मंत्री माल्यार्पण करेंगे. इस जगह का भी गहन निरीक्षण किया गया. प्रतिमा स्थल परिसर का मुआयना किया गया. करीब एक घंटा से ज्यादा वक्त तक उक्त वरीय अधिकारी उलिहातू में रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




