नौ करोड़ से बनेगा नगर पंचायत का हाइटेक भवन

Updated at : 08 Aug 2016 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
नौ करोड़ से बनेगा नगर पंचायत का हाइटेक भवन

खूंटी : नगर पंचायत का नया हाइटेक भवन जल्द ही कमंता के डीसी तालाब के समीप बनेगा. इस बाबत दो एकड़ भूमि चिह्नित की गयी है. नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र व कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप ने बताया कि भवन निर्माण पर कुल नौ करोड़ रुपये की लागत आयेगी. योजना […]

विज्ञापन
खूंटी : नगर पंचायत का नया हाइटेक भवन जल्द ही कमंता के डीसी तालाब के समीप बनेगा. इस बाबत दो एकड़ भूमि चिह्नित की गयी है. नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र व कार्यपालक पदाधिकारी मेघना रूबी कच्छप ने बताया कि भवन निर्माण पर कुल नौ करोड़ रुपये की लागत आयेगी. योजना का डीपीआर, टीएस आदि कार्य पूरा हो चुका है. निविदा की बाबत बीओक्यू भी आ गया है. जल्द इसकी निविदा निकाली जायेगी.
पांच तल्ला भवन पूरी तरह आधुनिक होगा. लिफ्ट आदि की सुविधा भी रहेगी. परिसर में गार्डेन का निर्माण भी किया जायेगा. उपाध्यक्ष श्री मिश्र के मुताबिक नगर विकास द्वारा जल्द 60 लाख की लागत से महादेव मंडा स्थित गणेश मंदिर के पीछे की जमीन पर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र भवन का निर्माण होगा. प्रशिक्षण की सभी आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध होगी. ग्राउंड फ्लोर में 12 सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola