ओके:::चुनाव प्रचार हुआ तेज, सोशल मीडिया भी बना है प्रचार का माध्यम

ओके:::चुनाव प्रचार हुआ तेज, सोशल मीडिया भी बना है प्रचार का माध्यमतोरपा़ प्रखंड में 28 नवंबर को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार का काम धीरे-धीरे तेज हो गया है. ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्याशी जनसंपर्क कर व ग्रामसभा व महिला मंडल की बैठकों में जाकर अपनी बात रख वोट देने […]
ओके:::चुनाव प्रचार हुआ तेज, सोशल मीडिया भी बना है प्रचार का माध्यमतोरपा़ प्रखंड में 28 नवंबर को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार का काम धीरे-धीरे तेज हो गया है. ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्याशी जनसंपर्क कर व ग्रामसभा व महिला मंडल की बैठकों में जाकर अपनी बात रख वोट देने की अपील कर रहे हैं. वहीं प्रखंड के शहरी इलाके में लोग जनसंपर्क के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं. सोशल मीडिया में प्रखंड के तोरपा पूर्वी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में होड़ मची है. सभी उम्मीदवार व उनके समर्थक फेसबुक व वाहटसएप्प पर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




