टूटे पोल व लटकते तार से हादसा का भय

Updated:
विज्ञापन
टूटे पोल व लटकते तार से हादसा का भय

जमुवादाग पुल के समीप एक घर के बगल में बिजली का खंभा टूट कर झुक गया है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी नगर पंचायत क्षेत्र के जमुवादाग वार्ड नंबर-दो स्थित जमुवादाग पुल के समीप एक घर के बगल में बिजली का खंभा टूट कर झुक गया है. तार भी टूट कर लटक रहा है. राजेश राम घर के पास बनी यह स्थिति पिछले करीब छह महीनों से जस की तस बनी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि टूटे पोल और लटकते तार के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. खासकर बच्चों और राहगीरों के लिए यह जगह बेहद खतरनाक बनी हुई है. आसपास से रोजाना लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे जोखिम और बढ़ गयी है. स्थानीय लोगों ने इसे ठीक करने की मांग की है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola