तूफान में उजड़ी किसान के घर की छत

Updated:
विज्ञापन
तूफान में उजड़ी किसान के घर की छत

प्रखंड के बासकी गांव में सोमवार को आये तेज आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया.

विज्ञापन

तोरपा. प्रखंड के बासकी गांव में सोमवार को आये तेज आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार को बेघर कर दिया. बासकी गांव निवासी विनोद सिंह के घर की छत तेज हवा के कारण पूरी तरह उड़ गयी, जिससे उनका परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है. सोमवार को अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ आयी तेज हवाओं ने उनके कच्चे मकान की छत को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. छत उड़ने से घर के अंदर रखा सामान भी भीग कर खराब हो गये. पीड़ित विनोद सिंह व उसके परिवार के लोगों ने प्रशासन से सहायता की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola