खलारी में पारंपरिक तरीके से मना भइया दूज
Updated at : 14 Nov 2015 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : खलारी में शुक्रवार को भाइया दूज पारंपरिक तरीके से मनाया. क्षेत्र में कई जगह महिलाओं ने गोबर से आकृति बनायी. स्नान कर सामूहिक रूप से आकृतियों को मूसल से कूटा. इस दौरान महिलाओं ने रेंगनी के कांटे को जीभ में चुभाया तथा भाइयों को श्रापा. कूटे हुआ चना तथा मिठाई को प्रसाद के […]
विज्ञापन
खलारी : खलारी में शुक्रवार को भाइया दूज पारंपरिक तरीके से मनाया. क्षेत्र में कई जगह महिलाओं ने गोबर से आकृति बनायी. स्नान कर सामूहिक रूप से आकृतियों को मूसल से कूटा. इस दौरान महिलाओं ने रेंगनी के कांटे को जीभ में चुभाया तथा भाइयों को श्रापा. कूटे हुआ चना तथा मिठाई को प्रसाद के रूप में भाइयों को खिलाया. आरती उतार कर भाइयों की लंबी उम्र की कामना की. मौके पर भाइयों ने बहनों को उपहार दिया.
छठ महापर्व की तैयारी शुरू
डकरा. डकरा में लोक आस्था के महान पर्व छठ की तैयारी शुरू हो गयी है. सुभाषनगर दामोदर नद छठ घाट की शुक्रवार को एसएन सिंह ने केडीएच प्रबंधन के सहयोग से करायी. अन्य छठ घाटों की शनिवार को सफाई होगी. इधर, छठ पूजा को लेकर मोहननगर हाट में सूप व दउरा की खूब बिक्री हुई. हाट में सूप 80 से 100 रुपये तथा दउरा 50 से 150 रुपये पीस बिका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




