बेहतर करनेवाले सम्मानित
Updated at : 05 Aug 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

सिल्ली : शहीद रघुनाथ महतो कॉलेज ईचाहातू पतराहातू की ओर से कॉलेज परिसर में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया़ समारोह में सत्र 2013-14 की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के 35 छात्र-छात्रओं को सम्मानित किया गया़ उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अन्य पुरस्कार दिये गय़े पुरस्कारों का वितरण विधायक अमित […]
विज्ञापन
सिल्ली : शहीद रघुनाथ महतो कॉलेज ईचाहातू पतराहातू की ओर से कॉलेज परिसर में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया़ समारोह में सत्र 2013-14 की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कॉलेज के 35 छात्र-छात्रओं को सम्मानित किया गया़
उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अन्य पुरस्कार दिये गय़े पुरस्कारों का वितरण विधायक अमित कुमार महतो, पूर्व विधायक सह कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव केशव महतो कमलेश, संपत्ति देवी, भजोहरि महतो, हलघर महतो व अरुण कुमार साहू आदि ने संयुक्त रूप से किया.
इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच मानव संसाधन विभाग की ओर से स्वीकृत आठ लाख रुपये की राशि का भी वितरण किया गया़ समारोह की अध्यक्षता मधुसूदन मांझी ने की़
समारोह में प्राचार्य विश्वनाथ महतो, पूर्व प्राचार्य सदानंद महतो, कौशल किशोर, सुघीर कुमार महतो, पंचम पोद्दार, हरेकृष्ण चौधरी, शंभुनाथ दत्ता, रामेश्वर महतो, श्रीपद साहू, भगीरथ महतो, रामसुंदर एवं हलघर महतो सहित अन्य मौजूद थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




