पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, 292.74 करोड़ की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

Updated:
विज्ञापन

फ्लाईओवर (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Road Project: पटना में पटना सिटी से एयरपोर्ट तक सफर बेहद आसान होने वाला है. इस पूरे इलाके की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है. यहां लगभग 292.74 करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. फ्लाईओवर के बनने से शहर में ट्रैफिक सिस्टम बदल जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Road Project: पटना में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए कई सारे रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शहर के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाके का दक्षिण-पश्चिम इलाके से जुड़ाव मजबूत होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसके लिए पथ निर्माण विभाग जल्द ही 292.74 करोड़ रुपए की लागत से शहर को एक वैकल्पिक फ्लाईओवर देने की तैयारी में है. इस फ्लाईओवर के बन जाने से पटना सिटी (पुराना शहर), कंकड़बाग आदि इलाके के लोगों का सचिवालय, यारपुर, एयरपोर्ट तक आना-जाना आसान होगा.

जाम की परेशानी से मिलेगा छुटकारा

जानकारी के मुताबिक, पटना सिटी और कंकड़बाग से एयरपोर्ट तक आवागमन करने वालों की जाम की समस्या के समाधान के लिए पथ निर्माण विभाग ने सर्विस लेन के साथ अतिरिक्त फ्लाईओवर निर्माण का निर्णय लिया था. इसी के तहत मीठापुर से चिरैयाटांड़ होते हुए करबिगहिया को जोड़ने के लिए चार-एलिवेटेड कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है. परियोजना में शामिल फ्लाईओवर, पहुंच पथ और सेवा पथ निर्माण का काम तेजी से जारी है.

कब तक पूरा होगा निर्माण कार्य?

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के पहले फेज का काम अब अगले एक से दो महीनों में पूरा हो जाएगा. इसके बाद दिसंबर 2026 तक दूसरे फेज के काम को भी पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है. इस परियोजना के पूरा होने के बाद पटना सिटी (पुराना शहर) और कंकड़बाग सहित आसपास के इलाकों के लोगों के लिए जीपीओ गोलंबर होते हुए सचिवालय, यारपुर और एयरपोर्ट तक आना-जाना काफी आसान हो जाएगा. इस वैकल्पिक फ्लाईओवर के निर्माण से हर दिन लगने वाले एक से दो घंटे के जाम से भी लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: बिहार के 4 जिलों से गुजरेगा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे, चौथे पैकेज के लिए मांगा प्रस्ताव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन