वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय, जीवन में आए सुख और सफलता
Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Apr 2026 8:40 AM
भगवान श्रीकृष्ण
Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी का दिन कन्हैया की कृपा प्राप्त करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय जीवन की बाधाओं को दूर कर खुशहाली और समृद्धि लाते हैं.
Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को समर्पित ‘मासिक कृष्ण जन्माष्टमी’ हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. वर्ष 2026 में वैशाख मास की मासिक जन्माष्टमी 9 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जा रही है. मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा से कन्हैया की पूजा-अर्चना करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन की तमाम बाधाएं दूर होकर सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं.
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये उपाय
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन से बाधाएं और नकारात्मकता दूर होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता आती है.
- माखन-मिश्री का भोग: कान्हा को माखन और मिश्री अति प्रिय है. इस दिन लड्डू गोपाल को इसका भोग लगाएं और उसमें तुलसी का पत्ता जरूर डालें. मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती.
- चांदी की बांसुरी अर्पित करें: यदि आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं या करियर में सफलता नहीं मिल रही, तो इस दिन कृष्ण जी को एक छोटी चांदी की बांसुरी अर्पित करें. पूजा के बाद इसे अपने पास या तिजोरी में रख लें.
- पीले वस्त्र और मोरपंख: मान्यता है कि भगवान कृष्ण को पीला रंग प्रिय है. उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं और एक नया मोरपंख उनके मुकुट पर लगाएं. इससे परिवार में खुशहाली आती है.
- गाय-बछड़े की मूर्ति: इस दिन घर में पीतल की ‘गाय और बछड़े’ की मूर्ति लाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
- सफलता के लिए मंत्र: पूजा के दौरान निम्न मंत्रों का 108 बार जाप करें:
- “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
- “क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा”
यह भी पढ़ें: Masik Krishna Janmashtami पर आज इस विधि से करें पूजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










